गुना कलेक्ट्रेट में 25 नवंबर को जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने शिकायती आवेदन दिए। कलेक्टर ने मौके पर अधिकारियो को निराकरण के आदेश दिए। जनसुनवाई में लोगो को आधार कार्ड पंजीयन एचआईवी जागरूकता कानूनी सहायता नेत्र और स्वास्थ जांच आयुष्मान कार्ड कैंप की निशुल्क सुविधा दी गई। कलेक्टर ने दो लोगों को आर्थिक सहायता दी।