उदवंत नगर: जीरो माइल स्थित 3 दुकानों पर बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, 2 लोग हुए जख्मी
भोजपुर में अपराधियों का गुडगर्दी चरम सीमा पर है। आरा शहर से सटे जीरोमाइल स्थित तीन दुकानों पर तीन अपराधियो ने अंधाधुंध फायरिंग कर दिया। जिस घटना में पप्पू कुमार व सियाराम सिंह को गोली लगी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुच कर घटना की छान बिन कर रही है। गुस्साए लोगों ने आरा सासाराम स्टेट हाइवे जाम कर दिया।