टिकारी: मुसलाधार बारिश में शराब तस्करी कर रहा युवक पुलिस को देख स्कूटी छोड़कर फरार हुआ, 35 लीटर शराब के साथ स्कूटी जब्त
Tikari, Gaya | Jul 21, 2026 दखनेर महादेवपुर सड़क पर एक टीवीसी एक्टिवा स्कूटी में करीब 35 लीटर देशी शराब बरामद हुई है। इस संबंध में SHO सुनीता कुमारी ने बताया कि सोमवार की रात गश्ति गाड़ी को देखकर मुसलाधार बारिस के बीच एक स्कूटी सवार गाड़ी छोड़कर भाग गया। गाड़ी की जांच करने पर उसके डिक्की में थैला बनाकर देशी शराब रखा था। करीब 35 लीटर महुआ शराब के साथ स्कूटी को जब्त कर थाना लाया गया है।