शाहबाद: केलबाड़ा में दिनदहाड़े एक व्यक्ति का मोबाइल हुआ चोरी, मामला दर्ज
Shahbad, Baran | Feb 13, 2025 केलवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही है। पुरानी चोरियों का खुलासा भी नहीं किया जा रहा है। जानकारी गुरुवार दोपहर 1 बजे मिली की भाजपा अल्प संख्यक मंडल अध्यक्ष ताहिर खान ने बताया वह हाट बाजार गए तो कुछ देर बाद जेब से मोबाइल चोरी हो गया। इसकी ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, लेकिन पता नहीं लगा। मौके पर ग्रामीणों में आक्रोश है।