शाहबाद: शाहबाद घाटी में हाईवे पर कार और ट्रक की आपस में टक्कर, घायलों का इलाज जारी
Shahbad, Baran | Feb 12, 2025 शाहबाद घाटी हाईवे पर बुधवार को सड़क हादसा हो गया। जानकारी बुधवार सुबह 9 बजे मिली। थाना अधिकारी प्रेम सिंह मीणा ने बताया की आज दिनांक हाईवे 27 पर थाना इलाका क्षेत्र के शाहबाद घाटी में एक कार नंबर GJ05 BS 8131 और ट्रक UP37 BT 2998 जिसमें लहसुन भरा हुआ है, कार और ट्रक आपस में टकरा गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया।