शाहबाद: छैला वाली झीरिया के पास अनियंत्रित होकर हाईवे से उतरी कार, 7 लोग हुए घायल
Shahbad, Baran | Feb 12, 2025 छैला वाली झीरिया के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में 7 लोग घायल हो गए। जानकारी बुधवार सुबह 10 बजे मिली। जानकारी के अनुसार गुजरात निवासी प्रयागराज कुंभ से लौट कर गुजरात जा रहे थे। इस दौरान छैला वाली झीरिया के पास कार अनियंत्रित होकर हाइवे से नीचे वन विभाग की तार फ़ेंसिंग को पार करते हुए झाड़ियों में जा घुसी।