धनौरा: गजरौला क्षेत्र में घर में झाड़ू लगा रही युवती से पड़ोसी ने की छेड़छाड़, ग्रामीणों ने पकड़कर की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब घर में झाड़ू लगा रही एक युवती के साथ पड़ोसी युवक द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।