सोनो: धपरी मोड़ के पास बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन लोग हुए घायल
Sono, Jamui | Apr 16, 2024 बाइक सवार दो युवक ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी जिसमें साइकिल सवार व्यक्ति के साथ बाइक पर सवार दोनो युवक घायल हो गया। घटना झाझा दादपुर एनएच 333 स्थित धपरी मोड़ के पास हुई है। तीनों घायलों को लोगों की मदद से इलाज के लिये रेफरल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने तीनों घायलों का इलाज किया। घायल की पहचान पांडेयडीह गांव के रहने वाले सूर्यकांत पांडेय है।