सोनो: ओरैया रक्सा मोड़ के समीप स्कॉर्पियो और कार के बीच हुई टक्कर में दो लोग हुए घायल
Sono, Jamui | Apr 16, 2024 मंगलवार को थाना क्षेत्र के एनएच 333 सोनो-चकाई मार्ग पर ओरैया रक्सा मोड़ के समीप स्कार्पियो व कार की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायल दोनों वाहन के चालक हैं जिनमें से एक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर किया गया है। बताया जाता है कि जेएच10बीएल-3224 नंबर का स्कार्पियो वाहन बारात लेकर जमुई से देवघर की ओर जा रहा था.