पडरौना: कुशीनगर: पड़रौना नगर में पुराने विवाद में चाकू से हमला, 19 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा घायल, नगर में फैली सनसनी
कुशीनगर जिले के पड़रौना नगर मे बीती रात एक पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जटहां रोड पर राधा कृष्ण कॉलोनी निवासी सागर कुमार और भटवलिया निवासी अंशु पटेल के बीच बीती नागपंचमी के मंगलवार रात्रि 9 बजे डोल में पहले कहासुनी हुई, फिर बात झगड़े तक पहुंच गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर सागर को मौत के घाट उतार दिया