हरदोई: कांग्रेस नेताओं ने बावन ब्लाक में निकाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जिलाध्यक्ष ने कहा न्याय का हक़ मिलने तक लड़ते रहेंगे
Hardoi, Hardoi | Jan 28, 2024 हरदोई के बावन ब्लाक में आज कांग्रेस नेताओं ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली है। यात्रा के दौरान आमजन को आम जन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि न्याय का हक़ मिलने तक लड़ते रहने के लिए हम संकल्पित है। यह यात्रा जन-जन को न्याय के हक़ की आवाज़ बुलंद करने के लिए जागरूक कर रही है।