*सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय राऊ में कार्यक्रम आयोजित*
---
*विद्यार्थियों को सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन, राष्ट्रहित एवं समाज के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन की दिलाई गई शपथ*
इंदौर, 18 सितम्बर 2026
शासकीय महाविद्यालय राऊ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से आरम्भ हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम राऊ श्री लोकेन्द्र कुमार सरल मौजूद थे। कार्यक्रम में डॉ. विजय कुमार वर्मा की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन, राष्ट्रहित एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा सेवा भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री लोकेन्द्र कुमार सरल ने विद्यार्थियों और स्टाफ को पर्यावरण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, नशा मुक्ति, सामाजिक और नागरिक कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के लिए और सामाजिक भेदभाव न करने आदि हेतु सभी को सेवा संकल्प की शपथ दिलायी। साथ ही मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के श्रेष्ठ और जिम्मेदार नागरिक मूल्यों के लिए हम सभी को सेवा संकल्प कार्यक्रम को केवल एक माह तक सीमित न रखते हुए जीवन पर्यन्त अपनाने हेतु प्रेरित किया एवं सेवा भावना को विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए समाज के प्रति सकारात्मक एवं जिम्मेदार भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल सिंह ने विद्यार्थियों को सेवा एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने तथा अपने कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया तथा भगवान श्री गणेश जी के आदर्शों एवं कर्मों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम में डॉ. विजय कुमार वर्मा ने भी सेवा संकल्प की भावना एवं उसके सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला एवं विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को सहभागिता कराई।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अनुराग राव ने किया। अंत में सेवा संकल्प कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अर्जुन सोलंकी ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, स्वामी सामाजिक जिम्मेदारी, राष्ट्रप्रेम एवं सामुदायिक सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
#JansamparkMP #indore #इंदौर #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #AshirwadKaDiya
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Indore, Madhya Pradesh | Sep 18, 2026