मोतिहारी: कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने 505 ग्राम गांजा, 132 लीटर नेपाली शराब एवं नगद के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
सूखा नशा के विरुद्ध कार्रवाई के तहत कुंडवा चैनपुर थानांतर्गत खरुही ग्राम में रामेश्वर साह पिता पंचम साह को उसके दुकान से 505 ग्राम गांजा, 132 लीटर नेपाली शराब एवं सात लाख तीन सौ सत्तर रुपया के साथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी पुलिस के द्वारा बुधवार सुबह करीब 08:35 बजे दिया गया।