मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने गांजा, नेपाली शराब और नगदी के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने सूखा नशा के विरुद्ध कार्रवाई किया है।पुलिस ने कुड़वा चैनपुर थाना अंतर्गत खरूही ग्राम में छापेमारी कर रामेश्वर साह के दुकान से 505 ग्राम गांजा,132 लीटर नेपाली शराब एवं 7,27,370 रुपया बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई किया। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा बुधवार की सुबह 8:35 बजे दी गई।