मोतिहारी: हत्याकांड मामले के तीन अभियुक्तों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
हत्याकांड मामले के तीन अभियुक्त ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 637/25 कांड में अभियुक्त शोभा देवी,प्रीति कुमारी एवं देवेंद्र प्रसाद तीनों साकिन गोढ़वा थाना मुफ्फस्सिल के द्वारा पुलिस दबिश के कारण माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया है। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा मंगलवार की रात्रि 11:00 बजे दी गई।