सिधवलिया: बैकुंठपुर थाने की पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में चार पुलिसकर्मी हुए घायल
गोपालगंज : बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिसई गांव के पास सड़क हादसे की सूचना पर जा रही पुलिस की गाड़ी नीलगाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल सामान्य और खतरे से बाहर है।