मेदिनीनगर (डालटनगंज): भारतीय जनता युवा मोर्चा पलामू ने भर्ती परीक्षा धांधली के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया जोरदार प्रदर्शन
झारखंड के सभी जिलों में शनिवार दोपहर 3 बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर जमकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) पलामू इकाई ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो पलामू जिला अध्यक्ष डॉ. विपुल गुप्ता ने की।