बास्तानार: बड़े किलेपाल हाई स्कूल के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 3 लोगों की हुई मौत
बास्तानार ब्लॉक मुख्यालय के समीप स्थित बड़े किलेपाल हाई स्कूल के सामने बीती देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत कांटा कांदा पखनार के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किलेपाल हाई स्कूल के सामने की दुर्घटना में बामन मंडावी (29वर्ष) और झीलू मांडवी (40वर्ष) की जान चली गई।