मुरैना नगर: दौररा गांव में चारा काटने की मशीन से महिला का पंजा कटा, गंभीर हालत में मुरैना अस्पताल में भर्ती
मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र के दौररा गांव में मंगलवार सुबह 20 वर्षीय रेनू पत्नी प्रदीप गुर्जर चारा काटने की मशीन से चारा काट रही थी। तभी उसका सीधा हाथ मशीन की चपेट में आ गया और पंजा कटकर अलग हो गया।परिजन उसे पहले जौरा अस्पताल ले गए,जहां प्राथमिक उपचार के बाद मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया।यहां महिला भर्ती है,डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।