आज लगभग 15 दिनों के बाद अपने घर (मानटांड) तोपचांची पहुँचा हूँ और आज रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर बहनों ने भाई की कलाई पर प्रेम, स्नेह और विश्वास की राखी बाँधी।
बहनों की कलाई से बंधी यह राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि ये राखी हमें हर मुश्किल से लड़ने की ताकत देती है, जीवन में आगे बढ़ने का हौसला देती है और हमेशा यह एहसास कराती है कि हमारी बहनें हर परिस्थिति में हमारे साथ हैं।
मेरी प्यारी बहनों को ढेर सारा प्यार, आशीर्वाद और अनंत खुशियों की शुभकामनाएँ। ईश्वर हमारे इस पवित्र रिश्ते को हमेशा यूँ ही मजबूत बनाए रखे.
आप सभी को रक्षाबंधन की बधाई व हार्दिक शुभकामनाएँ... 🎉🎉🎉
#tigerjairammahto #tigerjairammahatokrantikari #rakhi #Rakshabandhan