खूंटी: एक अज्ञात महिला को सुरक्षित सहयोग विलेज पहुंचाया गया
Khunti, Khunti | Nov 5, 2025 खूंटी पुलिस ने मानवीय पहल दिखाते हुए एक अज्ञात महिला को सुरक्षित सहयोग विलेज पहुंचाया है। जानकारी के अनुसार महिला को खूंटी शहर की सड़कों पर लावारिस हालत में भटकते हुए देखा गया था। पुलिस ने उसे तत्काल संरक्षण में लिया और उसकी चिकित्सकीय जांच कराकर सहयोग विलेज, डुगड़गिया में रखवाया।महिला अभी तक अपना नाम-पता बताने की स्थिति में नहीं है।