जगदलपुर: जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नानगुर में महतारी सदन का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया लोकार्पण
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में आज रविवार को दोपहर 3 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने नानगुर में महतारी सदन का लोकार्पण एवं मांझीगुड़ा में दुलारदई मातागुड़ी में डोम शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं अन्य विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।