गढ़मुक्तेश्वर: बृजघाट में गंगा स्नान करने आए डूबे थे दो युवक, शव गोताखोरों ने किए बरामद
हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट स्थित गंगा नदी में दशहरा मेले पर स्नान करने आए मेरठ निवासी वंश त्यागी व दिल्ली निवासी विक्की गहरे पानी में जाने से डूब गए थे। जिनका थाना पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से दोनों युवकों के शव आज बरामद कर लिए हैं। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।