सहारनपुर: चिलकाना पुलिस ने कांवड़ मार्ग पर शिकंजा कसा, मुर्गों से भरी दो पिकअप और मिट्टी ढो रहे तीन ट्रैक्टर किए सीज
सहारनपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिलकाना थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर 12 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वाहनों को सीज कर दिया। इनमें मुर्गों से भरी दो पिकअप और बिना नंबर प्लेट मिट्टी का परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। पुलिस कांवड़ मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी।