शाहबाद: नगर पालिका कैंपस में सफाई मजदूर संघ कार्यालय का शुभारंभ ईओ ने किया
नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों को पहली बार सफाई मजदूर संघ कार्यालय प्रदान किया गया है जिसका शुभारंभ गुरुवार को अधिशासी अधिकारी के के सोनकर ने किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद वाल्मीकि भी मौजूद रहे।