कोंडागांव: बनियागांव NH-30 में जयस्तंभ चौक हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, हजारों वाहन जाम में फंसे, तनाव की स्थिति
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बनियागांव नेशनल हाईवे 30 में आज शुक्रवार शाम 5:30 बजे ग्रामीणों ने अचानक चक्का जाम कर दिया है। जिसके चलते जगदलपुर रायपुर मार्ग पर चलने वाले हजारों छोटी बड़ी वाहनें दोनों ओर से जाम में फंस गई है। बताया जा रहा है आज सुबह जय स्तंभ चौक पर हुई सड़क हादसे में बनियागांव निवासी कमलेश नेताम की आकस्मिक मौत हो गई।