श्योपुर: जिला मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों में मोहर्रम पर मुस्लिम समाज ने निकाला ताजिए का जुलूस, अखाड़ेबाजी का हुआ प्रदर्शन
श्योपुर। मुस्लिम समाज की मोहर्रम की 10 तारीख (आशूरा) रविवार को शाम 6 बजे जिला मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों में ताजियों का जुलूस निकाला गया, रात्रि 7 बजे तक ताजियों को करबला ले जाकर आस्थापूर्वक दफनाया गया। इसी के साथ 10 दिवसीय ताजियों का मातमी पर्व समाप्त हो गया। ताजियों के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।