श्योपुर: शहर के शिवपुरी रोड स्थित भाजपा कार्यालय में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
श्योपुर। शहर के शिवपुरी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को दोपहर 12 बजे डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, सुरेन्द्र जाट, महावीर सिंह सिसौदिया, सुजीत गर्ग सहित कई कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।