नवाबगंज: बाराबंकी में जिलाधिकारी ने सर्राफा व्यापारियों के साथ की बैठक
बाराबंकी में देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने और सोने के आयात को नियंत्रित करने के उद्देश्य से रविवार करीब 11 बजे बाराबंकी के कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पुलिस अधीक्षक, समस्त उपायुक्त राज्य कर, सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारी और प्रमुख सर्राफा व्यापारियों ने भाग लिया।