भिवानी: जाट धर्मशाला में 22 जून को इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला एवं प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा पहुंचेंगे।
इस दौरान वे कार्यकर्ताओं को निर्देश देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गौरा करेंगे। यह जानकारी देते हुए इनेलो भिवानी हल्का अध्यक्ष जितेंद्र मिनी गौरीपुर ने बताया कि विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश देने के लिए इनेलो नेता भिवानी पहुचेंगे।