भिवानी: भिवानी पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह का बड़ा बयान कहा
कि एमएसपी को लेकर कांग्रेस किसानों को बरगलाने का काम कर रही है
भिवानी पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि किरण चौधरी के परिवार ने हरियाणा और कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया है। जिनके बीजेपी में आने से बीजेपी मजबूत होगी और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। मुख्य्मंत्री ने कहा कि आज 54,000 से ज़्यादा किसानों को ई-क्षतिपूर्ति के माध्यम से 135 करोड़ रुपये से ज़्यादा का फ़सल मुआवज़ा दिया गया।