ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल का अब तक नहीं मिला शव, 3 दिन से SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
रायपुर के माना थाना क्षेत्र के नकटी स्थित ब्लू वाटर में बुधवार शाम दोस्तों के साथ पहुंचे 24 वर्षीय आदिल खान के डूबने के बाद अब तक उसका पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक, आदिल अपने तीन दोस्तों के साथ ब्लू वाटर पहुंचा था। इसी दौरान दोस्तों के बीच पानी के एक छोर से दूसरे छोर तक तैरकर जाने की शर्त लगी। आदिल और उसका एक दोस्त पानी में उतरे, लेकिन दोस्त सुरक्षित बाहर निकल आया, जबकि आदिल गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शनिवार तक लगातार तलाश के बावजूद आदिल का शव बरामद नहीं हो सका है। SDRF की टीम ब्लू वाटर में युवक की तलाश में जुटी हुई है।
#RaipurNews #Raipur
#ChhattisgarhNews
#SDRF
#BreakingNews