गंदगी और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई, 94 चालान काटे
Report.- अरबाज़ खान
Location.- रामनगर, उत्तराखंड
रामनगर में नगर पालिका परिषद ने गंदगी और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। 3 अक्टूबर 2026 को नगर पालिका की टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 94 चालान काटे गए। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका ने 12 हजार 800 रुपये की जुर्माना धनराशि भी वसूल की।
नगर पालिका की टीम ने लोगों और दुकानदारों से साफ-सफाई बनाए रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील की। अभियान के दौरान पर्यावरण पर्यवेक्षक विशाल, सुनील, राजकुमार और सेनेटरी इंस्पेक्टर सुदेश कुमार मौजूद रहे।
#रामनगर #नगरपालिका #स्वच्छताअभियान #सिंगलयूजप्लास्टिक #प्लास्टिकबैन #गंदगीकेखिलाफकार्रवाई #94चालान #जुर्माना #स्वच्छरामनगर #Ramnagar #Nainital #UttarakhandNews #BreakingNews #LocalNews #ArbazKhan