बडोनी: सिद्धपुरा डेरा गांव में महुअर नदी में डूबने से दो सगे भाई-बहन की मौत, खेलते हुए किनारे पर पहुंचे, पुलिस जांच में जुटी
Badoni, Datia | May 3, 2026 दतिया जिले के बड़ौनी थाना क्षेत्र के सिद्धपुरा डेरा गांव में रविवार दोपहर महुअर नदी में डूबने से दो सगे भाई-बहिन की मौत हो गई। ये बच्चे अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए नदी किनारे पहुंच गए थे, जहां गहरे पानी में जाने से यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, भैंसा सुनारी के सिद्धपुरा निवासी महेश केवट के बेटे सुमित केवट और ज्योतषना केवट की मौत हुई है।