मंझनपुर: साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर जैन समाज ने कौशाम्बी में किया प्रदर्शन, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
कौशांबी जिले में जैन धर्म के अनुयायियों ने साधु-संतों की सुरक्षा की मांग को लेकर मंझनपुर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जैन समाज के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी डायट मैदान में एकत्र हुए और जुलूस की शक्ल में हाथों में तख्तियां व स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर अपनी मांगें रखीं।