मुगलसराय: मुगलसराय चंदाईत में बंदरों का आतंक, रोजाना लोगों को काटकर कर रहे हैं घायल
मुगलसराय क्षेत्र में इन दिनों बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदर लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं।बुधवार दोपहर करीब 2 बजे चंदाईत गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बंदर लगातार घरों में घुसकर लोगों पर हमला कर रहे हैं और कई लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर चुके हैं। बंदरों के डर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।