मंझनपुर: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की अभद्र टिप्पणी पर सपा महिला सभा भड़की, मंझनपुर चौराहे में सड़क पर उतरीं कार्यकर्ता
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ बुधवार को कौशाम्बी में सपा महिला सभा का आक्रोश सड़कों पर नजर आया। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के निर्देश पर सपा महिला सभा कौशाम्बी की अगुवाई में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।