मंझनपुर: जिलाधिकारी ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट परिसर से पोषण जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने पोषण पखवाड़ा के अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा मंझनपुर कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली गई पोषण जन-जागरूकता रैली को मंगलवार को समय करीब 12 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से होते हुए विकास खंड मंझनपुर तक निकाली गई। पोषण पखवाड़ा 2025 का आयोजन 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक किया जायेगा।