मंझनपुर: हिनौता में तनाव में डूबे अधेड़ ने तमंचे से खुद को मारी गोली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
कौशाम्बी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। मानसिक तनाव से जूझ रहे 45 वर्षीय चंद्र किशोर पुत्र बच्ची लाल ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही महेवाघाट थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।