मंझनपुर: ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन ने चलाया डंडा, मंझनपुर में 13 ओवरलोड वाहन किए सीज, सीओ ने दी जानकारी
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ओवरलोड वाहनों पर नकेल कसने के लिए विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोखराज क्षेत्र में खनन अधिकारी, परिवहन विभाग तथा कोखराज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बालू और मोरंग से लदे ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग की। अभियान के दौरान 13 ओवरलोड वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया गया है।