शिवपुरी नगर: शिवपुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर
आज गुरुवार शाम 5 बजे शिवपुरी शहर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। रथयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रथयात्रा के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के सजे-धजे दिव्य रथ के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।