हुज़ूर: छुहिया घाटी के नीचे दिखा हाथियों का जोड़ा, सड़क पार कराने के लिए दोनों तरफ वाहनों को रोका गया
टीकर की पहाड़ी से हाथियों का जोड़ा छुहिया घाटी के नीचे पहुंच गया। छुहिया घाटी से गुजर रहे वाहनों की वजह से हाथी सड़क पार नहीं कर सके। जिसकी वजह से वन विभाग ने सोमवार की सुबह छुहिया घाटी में दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया। बताया गया है कि हाथी का जोड़ा अभी गोविंदगढ़ के मड़वा और कुसमानी के जंगल में हैं।