रघुराजनगर नगरी: सतना नदी के पास नियम विरुद्ध चल रही शराब की दुकान सील, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई
सतना नदी के पास कंपोजिट शराब दुकानदार की नियमों की अनदेखी भारी पड़ गई । आबकारी नियमों के विरुद्ध शिकवा शिकायत के बाद नोटिस जारी किया था । दुकानदार ने नोटिस का जवाब नहीं दिया था । नतीजतन शुक्रवार सुबह 11:30 आबकारी विभाग की टीम ने दुकान में दबिश दी और दुकान सील कर दी । विभागीय अफसर दुकान और दुकानदार के खिलाफ लिखापढ़ी और कार्रवाई कर रहे है ।