मंदसौर जिला जेल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आकर्षक झांकियां सजाई गईं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और लीलाओं को दर्शाती झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनीं। बरसते पानी के बीच भी झांकियां देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।