कोरबा: कोरबा के लामपहाड़ में एंबुलेंस न मिलने से घायल की हुई मौत, व्यवस्था पर उठ रहे हैं कई सवाल
Korba, Korba | Jun 10, 2026 कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र के लामपहाड़ मार्ग पर 8 जून की शाम करीब 7 बजे बाइक दुर्घटना में घायल हुए ग्राम अखराड निवासी युवक की मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट के कारण वह मौके पर बेहोश हो गया था।ग्रामीणों ने PHC लेमरू के प्रभारी से संपर्क किया तो पता चला कि 108 एंबुलेंस का ड्राइवर घर जा चुका है।