खंडवा नगर: खंडवा के हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी, बदमाशों ने मूर्तियों से 7 किलो चांदी के मुकुट चुराए, CCTV वीडियो भी डिलीट किए
खंडवा के किशोर नगर (मेडिकल कॉलेज के पास) स्थित मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में देर रात बदमाशों ने लाखों रुपए के चांदी के मुकुट चुरा लिए। चोरों ने रात करीब 3:30 बजे इस वारदात को अंजाम दिया। चोरी गए मुकुटों का कुल वजन करीब 7 किलो बताया जा रहा है। वारदात के दौरान बदमाशों ने मंदिर की लाइट बंद कर दी थी और सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी (सीसीटीवी) कैमरे के फुटेज हटाए