माडा: माँ-बाप की शादी से नाराज लड़की घर छोड़ कलेक्टर कार्यालय पहुंची, माडा थाना क्षेत्र का मामला
सिंगरौली जिले की माडा इलाके में रहने वाली एक लड़की की उसके घर वाले पढ़ाई बंद करवा कर उसकी मर्जी के विरुद्ध शादी करना चाह रहे थे जैसे ही यह जानकारी लड़की को लगी तो वह घर छोड़कर गायब हो गई और देर शाम कलेक्टर के दफ्तर पहुंची जहां उसने रो-रो कर कलेक्टर को पूरा हाल बताया लड़की का कहना था कि घर वाले उसकी जबरदस्ती शादी करना चाहते हैं लेकिन वह पढ़ना चाहती है।