माडा: सेमरिया ग्राम पंचायत में विधायक मद से बन रही पीसीसी सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
माडा के ग्राम पंचायत सेमरिया में विधायक मद से बैगा बस्ती से रमेश साहू के घर तक लगभग 290 मीटर लम्बी पीसीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है जिसकी लागत आठ लाख रूपये है। आठ लाख की लागत से बनने वाली उक्त सड़क में गुणवत्ता को तॉक पर रख कार्य किया जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण हो रही सड़क में सरपंच सेमरिया द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है