माडा: जिले में सीएम राइज स्कूल से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, सीएम राइज स्कूल बनने के बाद से बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम बेहतर
विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की आधुनिक शिक्षा देने के लिए सिंगरौली जिले में 4 सीएम राइज स्कूल स्थापित किए गए हैं। जिले में प्रथम चरण में 4 स्कूलों को इस परियोजना में शामिल किया गया है। सीएम राइज स्कूलों का संचालन आधुनिक उत्कृष्ट स्कूलों की तरह किया जा रहा है। इनमें पठन-पाठन की सुविधाओं, भवन आदि से लेकर पाठ्यक्रम तक में सुधार किया गया है।