थानेसर: उपायुक्त ने बिजली और पेयजल व्यवस्था सुधारने के दिए कड़े निर्देश
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बिजली और पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लेकर अधिकारियों को कार्य में समन्वय और तेजी से सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त संसाधन लगाए हैं ताकि आमजन को बिजली और पानी की निरंतर सेवाएं मिलती रहें।